उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 114 मरीजों का उपचार किया गया

मलासा विकासखंड के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 114 मरीजों का उपचार वहां मौजूद डॉक्टरों द्वारा किया गया तथा उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। मलासा विकासखंड के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 114 मरीजों का उपचार वहां मौजूद डॉक्टरों द्वारा किया गया तथा उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए गए।बताते चलें कि कानपुर देहात समेत समूचे उत्तर प्रदेश में जून के महीने में पड़ी भीषण गर्मी के पश्चात हुई बरसात के पश्चात लोगों को गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिली है वहीं बारिश के पश्चात होने वाली उमस के चलते लोग परेशान हैं।इस दौरान अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी इजाफा दिखाई दे रहा है।

गुरुवार को देवीपुर सीएचसी में दूरदराज से अपने उपचार के वास्ते आए मरीजों की भीड़ दिखाई दी।अस्पताल में अलग अलग रोग से पीड़ित 114 मरीजों का उपचार वहां मौजूद प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास तथा डॉक्टर जया श्रीवास्तव द्वारा किया गया तथा उन्हे दवा वितरित की गई।प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि इन दिनों मौसम परिवर्तन के चलते वायरल से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है वहीं पेट की बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।उन्होंने लोगों को दिन के समय बाहर निकलने पर फुल आस्तीन के ही कपड़े पहनकर निकलने,अधिक से अधिक मात्रा में पानी का इस्तेमाल करने,अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखने तथा रात्रि के समय मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह दी।बीमारी की स्थिति में योग्य चिकित्सक से ही परामर्श लेने तथा जांच उपरांत ही मेडिसन का सेवन करने की बात भी कही।इस मौके पर चिकित्साकर्मी भी मौजूद रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button