कानपुर देहात: वर्तमान सरकार पेंशन धारकों के हितों पर कुठाराघात करने जा रही है जो असहनीय है- ठाकुर प्रसाद यादव
सेवानिवृत कर्मचारी एवं शिक्षक समन्वय समिति तथा पेंशनर्स एसोसिएशन का सामूहिक धरना संपन्न

- पेंशन से संबंधित असंतोष को लेकर तैयार किया गया प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा
सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता एवं सेवानिवृत कर्मचारी तथा पेंशनर्स एसोसिएशन के संरक्षक ठाकुर प्रसाद यादव ने कहा है कि वर्तमान सरकार पेंशनरों के हितों को नजरअंदाज कर रही है जिसे संगठन कभी बर्दाश्त नहीं करेगा और आवश्यकता पड़ी तो सरकार के खिलाफ खड़े होने में कोई गुरेज नहीं करेंगे। श्री यादव आज जिला मुख्यालय कानपुर देहात के कलेक्ट्रेट परिसर में सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक समन्वय समिति तथा पेंशनर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में संपन्न एक दिवसीय धरने को संबोधित कर रहे थे जहां प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सोपा गया।
इस अवसर पर सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स संगठन उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिला अध्यक्ष लालाराम यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार पेंशनरों के साथ अन्याय कर रही है जिसे लेकर उनमें घोर असंतोष बढ़ रहा है। वित्त विधेयक 2025 जब पारित हुआ तो उसे समय भी हमारे संगठन द्वारा कहा गया था कि तिथि के आधार पर पेंशनरों में व विभाजित न किए जाएं क्योंकि हमेशा से कर्मचारियों और पेंशनरों को साथ-साथ रखा जाता रहा है। इस बिंदु को लेकर प्रदेश में हमारे संगठन द्वारा 22 अप्रैल 2025 और 15 जुलाई 2025 को भारत सरकार के ध्यानाकर्षण हेतु धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जा चुका है।
भारत के संसद में आपकी सरकार की प्रवक्ता के रूप में श्री अश्वनी वैष्णव जी द्वारा इस आशय का बयान भी स्पष्ट रूप से दिया गया था कि प्रस्तावित वेतन आयोग में सबका ध्यान रखा जाएगा और पेंशनर्स भी लाभान्वित होंगे याद-खड़ा सरकार के अन्य अधिकारियों द्वारा भी इसी आशय के बयान दिए जाते रहे जो समाचार पत्रों में छपते भी रहे। इस विधेयक से कोई हानि पेंशनरों को नहीं होगी किंतु आठवें वेतन आयोग के नोटिफिकेशन को देखने से स्पष्ट हो गया है कि यह विधायक पेंशनरों को हानि पहुंचाने के लिए ही लाया गया है इसलिए इसे वापस लिए जाने का अनुरोध पुनः किया जा रहा है। इन परिस्थितियों में अनुरोध है कि वित्त विधेयक 2025 में पेंशनरों में तिथि के आधार पर विभेद पैदा करने वाले अंश को हटाने, केंद्रीय आठवें वेतन आयोग के गठन के बारे में जारी नोटिफिकेशन के पेंशन परीक्षण एवं अन्य पेंशनरी लाभों को सम्मिलित किए जाने और पेंशन को गैर अंशदायी और गैर वित्त पोषित बताने वाले क्लाज संख्या एफ 3 को हटाने की सकारात्मक कार्यवाही शीघ्र संपन्न करने का कष्ट करें।
इस दौरान नागेंद्र भदोरिया जिला महामंत्री शिक्षक संघ लालाराम यादव मानसिंह यादव ठाकुर प्रसाद यादव जगदीश यादव मुनि नाथ सचान, संतोष कुमार गुप्ता जसवंत सिंह यादव रामकृष्ण मिश्रा बाबूराम पाल नहर विभाग सुदामा प्रसाद संगठन व्यक्ति का सुरक्षा कवच होता है रामगोपाल यादव जगरूप सिंह भगवान सिंह आदि रहे, श्याम बाबू मिश्रा ने संचालन किया।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: श्री राम जन्मभूमि न्यास के संस्थापक सदस्य डॉ श्री रामविलास दास वेदांती का निधन



