कानपुर देहात

सिलेंडर में आग लगने से युवक झुलसा, हालत गंभीर हैलट के लिए रेफर

अमराहट थाना क्षेत्र के अमराहट गांव के मजरा अमराहट डेरा में गैस सिलेंडर लीकेज होने से आग लग गई जिससे युवक बुरी तरह आग से झुलस गया।

सिकंदरा कानपुर देहात। अमराहट थाना क्षेत्र के अमराहट गांव के मजरा अमराहट डेरा में गैस सिलेंडर लीकेज होने से आग लग गई जिससे युवक बुरी तरह आग से झुलस गया। आनन-फानन में ग्रामीणों द्वारा एंबुलेंस 108 को सूचना दी गई सूचना पर आई 108 में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।

खबर की जानकारी के अनुसार सल्लू उम्र 25 वर्ष पुत्र रामस्वरूप नायक निवासी अमराहट गांव के मजरा अमराहट डेरा के घरेलू सिलेंडर लीकेज हो जाने के चलते भयंकर आग लग गई और आग की लपटें उठने लगी जिससे सल्लू बुरी तरह आग की लपटों से झुलस गया आनन-फानन में परिजनों द्वारा 108 एंबुलेंस को बुलाकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा पहुंचाया गया जहां उपस्थित चिकित्सा सलिल सचान ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया वही जिला अस्पताल से हेल्थ के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि सल्लू की 1 साल पूर्व में ही विवाह हुआ है वही पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button