कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: CSC सेंटरों के जरिए साइबर ठगी और रंगदारी वसूलने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2 मोबाइल और नकदी बरामद

ग्राहक सेवा केंद्रों में QR कोड से रकम ट्रांसफर कराकर नकद ऐंठता था गिरोह का सदस्य

कानपुर देहात: जनपद की थाना सिकंदरा पुलिस ने साइबर फ्रॉड और ग्राहक सेवा केंद्र (CSC) संचालकों से रंगदारी वसूलने के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश व क्षेत्राधिकारी सिकंदरा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वांछित आरोपी विनय कटियार को जरौली मोड़ से पकड़ा गया

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी विनय कटियार (34 वर्ष) निवासी जरौली (थाना डेरापुर) हाल निवासी गंगागंज कॉलोनी (थाना पनकी, कानपुर नगर) ने अपने साथी के साथ मिलकर 23 जुलाई 2026 को रसधान कस्बे स्थित तीन ग्राहक सेवा केंद्रों (मिथुन राजपूत, अनुराग गुप्ता और इकराम खान) में फर्जीवाड़े को अंजाम दिया था। उसने साइबर फ्रॉड से जुड़ी कुल ₹50,000 की धनराशि (क्रमशः ₹10,000, ₹10,000 और ₹30,000) क्यूआर कोड स्कैन कराकर ट्रांसफर कराई और उनसे नकद रकम ले ली।

साइबर फ्रॉड का पैसा आने से जब बैंक ने सीएसपी संचालकों के खाते लीन/ब्लॉक कर दिए, तो पूछताछ करने पर आरोपी ने संचालकों को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और ₹15,000 की रंगदारी वसूली।

पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह साइबर ठगों के गिरोह से जुड़ा हुआ है। वह गिरोह के कहे अनुसार सीएसपी सेंटरों पर फर्जी रकम ट्रांसफर कराकर कैश लेता था, जिसके बदले उसे 5 प्रतिशत कमीशन मिलता था।

पुलिस टीम (प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह, उ0नि0 प्रशांत कुमार, का0 मनीष कुमार, हे0का0 रूप सिंह व हे0का0 दिनेश प्रताप सिंह) ने आरोपी के पास से 2 स्मार्टफोन (रियलमी व मोटोरोला) और ₹1,600 नकद बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ थाना सिकंदरा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


ये भी पढे- कानपुर देहात: स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब का उपयोग न करने वाले स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, वेतन रोकने की चेतावनी


Related Articles

AD
Back to top button