कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रनिया में धूमधाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला रहीं मुख्य अतिथि

रनिया में देशभक्ति के गीतों और पुष्प वर्षा के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा

रनिया। देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुचाने और घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार की सुबह रनिया नगर पंचायत के माँ कनखिया देवी मंदिर से गांधी प्रतिमा रनिया बाजार तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। गांधी प्रतिमा में के सामने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। यात्रा पर शामिल लोगों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। तिरंगा लेकर चल रहे लोगों ने भारत माता की जयकारे के नारे लगाए।

तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला शामिल हुई। तिरंगा यात्रा पर व्यापारियों व आम नागरिकों ने पुष्प वर्षा की। डीजे पर देश भक्ति गानों के साथ तिरंगा यात्रा चल रही थी। राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि रनिया की सड़क पर जो तिरंगे का सैलाब उमड़ा है यह इस बात का प्रमाण है कि देश की मिट्टी से राष्ट्रभक्ति की जड़े कितनी गहरी हैं। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर-हर दुकान, हर घर, हर दफ्तर पर तिरंगा फहराए।

इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अंशु तिवारी, ईओ मनीष राय, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बाल जी शुक्ला, सभासद नितिन कुशवाहा, संजय पांडेय, सोनू मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक पम्मी सिंह भदोरिया, नीतू पांडेय, महेश तिवारी, सभासद उमा द्विवेदी, संजय सिंह, अनूप त्रिवेदी, सत्यम सिंह, विराट, शिवकेश, गुड्डू दिवाकर, रविंद्र प्रताप सिंह, विवेक शर्मा, अनिल भदौरिया, सुनील सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: “राष्ट्रभक्ति का संदेश तिरंगे के तले एक देश” थीम लेकर गजनेर में निकाली गयी यात्रा में दिखी एकता


 

Related Articles

AD
Back to top button