उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

बसपा नेता जितेंद्र संखवार को पुनः मुख्य मंडल प्रभारी कानपुर की कमान

कानपुर देहात से बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ एवं जुझारू नेता जितेंद्र संखवार ने शनिवार को पुनः पार्टी की मुख्यधारा में भव्य वापसी की है

Story Highlights
  • पार्टी नेतृत्व ने जताया विश्वास
  • कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

पुखरायां।कानपुर देहात से बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ एवं जुझारू नेता जितेंद्र संखवार ने शनिवार को पुनः पार्टी की मुख्यधारा में भव्य वापसी की है।बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती ने उन पर पूर्ण विश्वास जताते हुए उन्हें पुनः कानपुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी की महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।यह जिम्मेदारी न सिर्फ संगठनात्मक मजबूती का संकेत है बल्कि यह भी दर्शाती है कि बसपा अनुभवी,समर्पित और जमीनी नेताओं को सम्मानपूर्वक पुनः नेतृत्व की अग्रिम पंक्ति में ला रही है।बसपा नेता जितेंद्र संखवार को पुनः कानपुर मंडल का मुख्य मंडल प्रभारी बनाए जाने पर शनिवार को कार्यकर्ताओं ने उनके पुखरायां स्थित आवास पर पहुंचकर फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया एवं एक दूसरे का मुंह मीठा करा हर्ष जताया।इस अवसर पर जितेंद्र संखवार ने कहा कि देशभर में बसपा संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है।उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि जब देश में कांग्रेस की सरकार थी तो लोगों ने कांग्रेस का विरोध कर बीजेपी को जिताया।अब बीजेपी की सरकार है तो यह कांग्रेस वाले संविधान बचाव की बात करते हैं।जब सरकार उनकी होती है तो संविधान को भूल जाते हैं।देश में सिर्फ बहुजन समाज पार्टी दलित,शोषित,वंचित,कमजोर और मजलूम एवं संविधान बचाओ की लड़ाई लड़ रही है।न कभी बीजेपी ने संविधान को बचाया न कांग्रेस ने।जब देश में बीएसपी की सरकार होगी तभी संविधान सही ढंग से लागू हो सकता है।इस मौके पर मंडल प्रभारी कानपुर मंडल रवि प्रकाश एडवोकेट,जिलाध्यक्ष ज्ञानचंद संखवार,जिला संयोजक भाईचारा नरेंद्र दोहरे,जिला कार्यकारिणी सदस्य जनाब तौफीक कुरैशी,विधानसभा प्रभारी शिवा गुज्जर,विधाससभा अध्यक्ष अकबरपुर रनियां युवराज सिंह,विधानसभा अध्यक्ष भोगनीपुर जवाहर संखवार,एडवोकेट श्रीओम कठेरिया,पूर्व मंडल प्रभारी कानपुर मंडल उदय प्रकाश संखवार,पूर्व जिला प्रभारी विनय चौधरी,विपिन भारतीय,श्रवण,महेश गौतम एडवोकेट,कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम् गौतम,टैनी नेता,सभासद रमेश चंद्र,सभासद सुरेंद्र गौतम,सनी गौतम आदि मौजूद रहे।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button