कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सेंगुर नदी में नहाते समय दो दोस्त डूबे, लापता; गांव में पसरा सन्नाटा

डेरापुर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव के पास सेंगुर नदी में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में नहाते समय दो युवक गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए।

Story Highlights
  • फत्तेपुर गांव के पास हुआ हादसा, पुलिस और एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू में जुटी

कानपुर देहात: डेरापुर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव के पास सेंगुर नदी में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में नहाते समय दो युवक गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। इन युवकों की पहचान फत्तेपुर गांव के दीपक (27) और जरौली गांव के रोहित (21) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दीपक और रोहित अपने दोस्तों के साथ सेंगुर नदी में नहाने गए थे। नहाते-नहाते वे अचानक गहरे पानी में चले गए। उनके दोस्तों ने एक को बचाने में सफलता हासिल कर ली, लेकिन दीपक और रोहित का कोई पता नहीं चल पाया।

लापता युवकों के दोस्तों ने मौके पर ही उन्हें खोजने की भरपूर कोशिश की, लेकिन जब वे असफल रहे तो उन्होंने तत्काल गांव में सूचना दी। खबर मिलते ही डेरापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक नदी में दोनों युवकों की खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चल सका।

डेरापुर थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि लापता युवकों की तलाश के लिए एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम को बुला लिया गया है। टीम के मौके पर पहुंचते ही सर्च ऑपरेशन को और तेज किया जाएगा। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे दोनों युवकों के सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं।


Related Articles

AD
Back to top button