‘स्वच्छता सेवा पखवाड़ा’ का समापन: पुखरायां पालिका में 25 सफाई मित्रों का सम्मान
इस उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद कार्यालय पुखरायां में स्वच्छ सफाई मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
पुखरायां, कानपुर देहात। बीती 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चले ‘स्वच्छता सेवा पखवाड़ा’ और 156 घंटे लगातार चले महा सफाई अभियान का आज महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर समापन हो गया। इस उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद कार्यालय पुखरायां में स्वच्छ सफाई मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
गांधी जयंती पर सफाई मित्रों का सम्मान
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती पूनम दिवाकर और अधिशासी अधिकारी अजय कुमार की उपस्थिति में, पालिका में कार्यरत 25 सफाई मित्रों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए मैडल और पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान समारोह राज्य मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय, लखनऊ के पत्र संख्या पी0एम0यू0/573/582/2025 दिनांक 12 सितंबर 2025 के अनुपालन में आयोजित किया गया था। इस दौरान सभासदगणों जैसे नफीस अहमद, अखिलेश सिंह, मुकेश कुमार, मनोज कुरील, रफीक और प्रोत्साहन समिति के सदस्यों ने भी सफाई मित्रों का उत्साह बढ़ाया।
महात्मा गांधी और शास्त्री जी को श्रद्धांजलि
समारोह की शुरुआत में, अध्यक्ष पूनम दिवाकर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्ष महोदया ने दोनों महान नेताओं के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला और समस्त नगर वासियों से अपील की कि वे नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पालिका को अपना अमूल्य सुझाव एवं सहयोग प्रदान करें।
इस मौके पर पालिका कर्मचारियो में जीतेन्द्र कुमार, अतुल पाण्डेय, अरविन्द कुमार, विकास यादव, हर्ष सचान, रिषि गुप्ता,मनोज कुमार मिश्रा, राकेश कुमार अग्रवाल, धर्मेन्द्र कुमार पाल, दीनदयाल पाल, प्रमोद कुमार, सोनू, रामसिंह, धर्मपाल सिंह, आशीष कुमार सैनी, बब्लू सिंह, राजेश कटियार, इमरान, श्रीमती सीमा, तारावती, करूणानिधि सचान, आरती सचान, मोनिका बाथम आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े- ‘स्वच्छता सेवा पखवाड़ा’ का समापन: पुखरायां पालिका में 25 सफाई मित्रों का सम्मान





