उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

टीईटी के विरोध में 5 दिसंबर के दिल्ली कूच की तैयारी बैठक संपन्न

बीआरसी अकबरपुर कानपुर देहात में टीईटी अनिवार्यता की विरोध में समीक्षा बैठक टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश मंत्री उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मुख्य अतिथि विनोद यादव जी की देखरेख में संपन्न हुई

सुशील त्रिवेदी, अमन यात्रा ब्यूरो। बीआरसी अकबरपुर कानपुर देहात में टीईटी अनिवार्यता की विरोध में समीक्षा बैठक टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश मंत्री उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मुख्य अतिथि विनोद यादव जी की देखरेख में संपन्न हुई। जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जी द्वारा कानपुर देहात से बड़ी संख्या में दिनांक 5 दिसंबर 2025 को होने वाले आंदोलन में प्रतिभाग की जिम्मेदारी दी गई। जनपद के प्रत्येक विकास खंड से दो बसें अनिवार्य रूप से दिल्ली आंदोलन में दिनांक 5 दिसंबर 2025 को शामिल होंगी।इसके अतिरिक्त शिक्षक व्यक्तिगत वाहनों एवं ट्रेन द्वारा भी दिल्ली प्रस्थान होंगे। जनपद कानपुर देहात से लगभग 2000 शिक्षक आंदोलन में जाएंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय विनोद यादव द्वारा बताया गया कि देश के 16 राज्यों के संगठन मान्यता प्राप्त के प्रदेश अध्यक्षों द्वारा आदरणीय डॉ दिनेश चंद्र शर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। बहुत बड़ी जिम्मेदारी प्रदान की गई है। इसलिए जनपद के प्रत्येक ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक मंत्री को एक-एक बस लेकर चलना है। साथ में सर्व सहमति से टेट अनिवार्यता का पुरजोर विरोध किया जाएगा। जब शिक्षक की नियुक्ति हुई थी तब टेट लागू नहीं था। इसलिए शिक्षकों के सामने चुनौतियां खड़ी करने से कोई फायदा नहीं है प्रत्येक चुनौती का सामना शिक्षक करना जानता है। गलत आदेश और तानाशाही फरमानों के विरोध में दिल्ली की धरती पर 5 दिसंबर 2025 को बड़ा आंदोलन किया जा रहा है । आज की बैठक में

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश यादव जिला मंत्री आदित्य गौतम जिला मीडिया प्रभारी अरुण कटियार

के साथ समीक्षा बैठक में जनपद इटावा के जिला मंत्री अजय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार, देवेंद्र सोलंकी, रामविलास यादव, सुशील यादव के साथ कानपुर देहात के जिला संगठन मंत्री विमल सचान, ब्लॉक अध्यक्ष मैथा आनंद मिश्रा, धीरेंद्र यादव ,सरवनखेड़ा, इंद्रजीत यादव मलासा, दीपक कटियार संदलपुर, दिनेश कुशवाहा झींझक , राजेंद्र यादव अमरौधा के साथ ब्लॉक मंत्री विजय माथुर, जहीर अंसारी, आदित्य राज सुमन ,लोकेंद्र गौतम, जिला कार्यकारिणी सदस्य जैनेंद्र यादव, मुश्किल मंसूरी, नंदिनी कमल ,महेश चंद यादव, नवजोत यादव , निर्मल शर्मा , अजय कुमार, प्रेम बाबू, शकुंतला कमल, सतीश यादव ,जितेंद्र गौतम ,सतीश कुमार, मंजू कुशवाहा, मीनू सचान, रागिनी वर्मा ,जगदीश, शहजादे लाल, अरुण यादव, राम लखन , प्रवीण यादव, अजय यादव ,आदि सैकड़ो शिक्षक उपस्थित हुए।

Related Articles

AD
Back to top button