हज यात्रा प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षक चयन के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
150 हज आवेदकों पर 01 प्रशिक्षक का चयन किया जाएगा। CBT परीक्षा 08 नवम्बर 2025 को संभावित है।

कानपुर देहात: जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नेहा सिंह ने बताया कि सचिव/कार्यपालक अधिकारी, उ0प्र0 राज्य हज समिति, के क्रम में हज कमेटी ऑफ इण्डिया द्वारा सकुर्लर-12 दिनांक 06 अक्टूबर, 2025 को जारी किया गया है, जिसमें हज यात्रियों को प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु प्रशिक्षकों के चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये है। आवेदन हेतु आवश्यक निर्देश निम्नवत हैः-
1. ऑनलाइन आवेदन दिनांक 07 अक्टूबर, 2025 से आरम्भ हो जाएगा जो दिनांक 20 अक्टूबर, 2025 तक जारी रहेगा।
2. ऑनलाइन आवेदन हज कमेटी ऑफ इण्डिया की वेबसाइट https://www.hajcommittee.gov.in पर किया जायेगा।
3. कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा (सी0बी0टी0) हज कमेटी ऑफ इण्डिया द्वारा 08 नवम्बर, 2025 को की जाएगी।
4. कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा (सी0बी0टी0) में शार्टलिस्टेड परीक्षार्थियों का साक्षात्कार नवम्बर, 2025 के द्वितीय सप्ताह में होगा।
5. चयनित प्रशिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण मुम्बई में नवम्बर, 2025 के चौथे सप्ताह में सम्भावित होगा।
6. केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे।
7. 150 हज आवेदकों पर 01 प्रशिक्षक का चयन किया जायेगा।
8. आवेदकों की न्यूनतम शिक्षा इण्टरमीडिएट/12वी पास या समकक्ष होना आवश्यक है। स्नातक जिनकों सूचना तकनीकी का ज्ञान होगा को वरीयता दी जाएगी।
9. प्रशिक्षक होतु आयु 07 अक्टूबर, 2025 को 25 वर्ष से 60 वर्ष मध्य होना आवश्यक है।
10. पुरूष/महिलाओं का चयन पुरूष/महिला हज यात्रियों की संख्या के अनुपात में किया जायेगा।
11. गत पॉच वर्षो में हज किया होना आवश्यक है।
12. अंग्रेजी/उर्दू/हिन्दी व स्थानीय भाषा बोलने व समक्षने में निपुण हो।
13. मानसिक एवं शारीरिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ हो। कम्प्यूटर में निपुण हो, हज सुविधा एप से पूर्णतः भिज्ञ हों।
14. हज के अराकानों की जानकारी हो। भीड़/समूह को सम्बोधित करने व नियंत्रित करने का अनुभव हो।
15. आवेदक के विरूद्ध किसी भी आपराधिक प्रकरण में कार्यवाही लम्बित न हो।
16. कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा (सी0बी0टी0) 100 अंक व साक्षात्कार 20 अंक के संयुक्त अंकों की मेरिट के आधार पर चयन होगा।
17. उत्तीर्ण होने के लिए कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा (सी0बी0टी0) व साक्षात्कार में अलग-अलग न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
ये भी पढ़े- छात्रवृत्ति से वंचित समस्त वर्गों के छात्र/छात्राओं के लिये खोला गया पोर्टल



