उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

डॉ. दिवाकर अवस्थी बने पत्रकारिता विभाग के नये विभागाध्यक्ष, मिला विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी का भी दायित्व

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग को नया नेतृत्व मिल गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के अनुमोदन के उपरांत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दिवाकर अवस्थी को विभागाध्यक्ष नामित किया गया है

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग को नया नेतृत्व मिल गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के अनुमोदन के उपरांत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दिवाकर अवस्थी को विभागाध्यक्ष नामित किया गया है। यह आदेश 14 अक्टूबर को कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा द्वारा जारी किया गया। कार्यालय आदेश के अनुसार, डॉ. अवस्थी को विभागाध्यक्ष के साथ-साथ विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है। इस नियुक्ति के साथ अब डॉ. अवस्थी विश्वविद्यालय के मीडिया से जुड़े सभी संचार, प्रेस विज्ञप्तियों, समाचार समन्वय तथा मीडिया संस्थानों के साथ संवाद की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।

डॉ. दिवाकर अवस्थी पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में एक सक्रिय शिक्षाविद् और शोधकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने विभिन्न शोध पत्रिकाओं में अपने शोध लेख प्रकाशित किए हैं और मीडिया शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारपूर्ण कार्य किए हैं। विश्वविद्यालय में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने छात्रों को प्रायोगिक पत्रकारिता, मीडिया एथिक्स, और डिजिटल मीडिया की समझ विकसित कराने में विशेष योगदान दिया है।

डॉ. अवस्थी की नियुक्ति को विभाग के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया है। उनका मानना है कि इस निर्णय से विभाग में नई ऊर्जा, दिशा और कार्यसंस्कृति का संचार होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी आशा व्यक्त की है कि डॉ. अवस्थी के नेतृत्व में पत्रकारिता विभाग शैक्षणिक उत्कृष्टता और मीडिया से जुड़ी गतिविधियों में नई ऊँचाइयाँ हासिल करेगा।

डॉ. अवस्थी का यह दोहरा दायित्व विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और मीडिया समन्वय दोनों क्षेत्रों को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

Related Articles

AD
Back to top button