कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

हर्षोल्लास के साथ विकास भवन में मनाई गई स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्र आज अपनी 78वीं वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन० ने तिरंगा फहराया एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त जनपदवासियो को स्वतंत्रता दिवस की शुभकमनाएं दी।

कानपुर देहात। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्र आज अपनी 78वीं वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन० ने तिरंगा फहराया एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त जनपदवासियो को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाए दी।

IMG 20240815 WA0027

महोदया ने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा की यह लोक तंत्र सामान्य नागरिकों के लिए भी अति सुलभ एवं कल्याणकारी हो ताकि नागरिक अपने तंत्र पर सदा गौरवान्वित रहे, इसी सदिच्छा के साथ उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई प्रेषित की।

IMG 20240815 WA0028

विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सभी अधिकारियो कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न कर्मचारियों द्वारा इस अवसर पर राष्ट्रीय गीतों के माध्यम से प्रस्तुति की गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अपने उद्बोधन में सभागार में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को संबोधित करते हुआ कहा कि वे किस तरह से कार्य करते हुए अपने आप को सशक्त एवम आत्मनिर्भर बना सकती है।

IMG 20240815 WA0031

उन्होंने कहा कि जनपद को विकास कार्यों में आगे ले जाने हेतु सभी का एक साथ चलना कितना आवश्यक है, सभी के सम्मिलित प्रयासों से जनपद को बुलंदियों पर पहुंचाया जा सकता है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कहा गया कि इसी तरह जनता के हित हेतु कार्य करते हुए जनपद को उच्चाईयों तक पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता है।

इस अवसर जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक,उपायुक्त रोजगार,जिला पंचायतराज अधिकारी, उपनिदेशक कृषि,जिला कृषि अधिकारी एवं विकास भवन के अन्य सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button