कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

हर्षोल्लास के साथ श्रम आयुक्त कार्यालय में मनाई गई स्वतंत्रता की 77वीं वर्षगांठ

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्र आज अपनी 77वीं वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। श्रम आयुक्त कार्यालय परिसर में अपर श्रम आयुक्त सौम्या पांडे ने तिरंगा फहराया एवं अपर श्रम आयुक्त द्वारा समस्त जनपद वासियो को स्वतंत्रता दिवस की शुभकमनाएं दी। महोदया ने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा की यह लोक तंत्र सामान्य नागरिकों के लिए भी अति सुलभ एवं कल्याणकारी हो ताकि नागरिक अपने तंत्र पर सदा गौरवान्वित रहे, इसी सदिच्छा के साथ उन्होंने सभी को स्वतंत्रता को कोटि कोटि हार्दिक बधाई प्रेषित की।

Story Highlights
  • अपर श्रम आयुक्त ने झंडा फैरा कर किया स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन

अमन यात्रा, कानपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्र आज अपनी 77वीं वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। श्रम आयुक्त कार्यालय परिसर में अपर श्रम आयुक्त सौम्या पांडे ने तिरंगा फहराया एवं अपर श्रम आयुक्त द्वारा समस्त जनपद वासियो को स्वतंत्रता दिवस की शुभकमनाएं दी। महोदया ने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा की यह लोक तंत्र सामान्य नागरिकों के लिए भी अति सुलभ एवं कल्याणकारी हो ताकि नागरिक अपने तंत्र पर सदा गौरवान्वित रहे, इसी सदिच्छा के साथ उन्होंने सभी को स्वतंत्रता को कोटि कोटि हार्दिक बधाई प्रेषित की।

IMG 20230815 WA0048

इसके पश्चात उन्होंने कार्यालय परिषर में वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि पांच प्रण के कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत महोत्सव के मुख्य समारोह के जरिए देशवासियों के संकल्प के साथ जोड़ने का काम किया है। आज जब अमृत कल के प्रथम वर्ष में हम सभी ने प्रवेश किया है, तो स्वाभाविक रूप से हमारा दायित्व बनता है कि हम देश को विकसित भारत के रूप में स्थापित करने के लिए इस संकल्प के साथ जुड़ें।

IMG 20230815 WA0054

अंत में उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते सभी जनपदवासियों को पुन: शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान अपर श्रमायुक्त आयुक्त उ० प्र० डीके सिंह ,उप श्रम आयुक्त अंजू वर्मा, कल्पना श्रीवास्तव ,अजय मिश्रा, सहायक श्रम आयुक्त जय प्रताप, अविनाश चंद्र तिवारी आदि अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button