भोजपुरीमनोरंजन

हिंदी फीचर फिल्म कैसी ये डोर का मुहूर्त कर शूटिंग हुई शुरू

ओजस इंटरनेनमेंट & फुंचो फिल्म्स के बैनर तले बन रही हिंदी फीचर फिल्म कैसी ये डोर का आज उत्तरप्रदेश के ऐतिहासिक शहर उन्नाव में मुहूर्त कर शूटिंग शुरू हुई।

मुंबई, अमन यात्रा। ओजस इंटरनेनमेंट & फुंचो फिल्म्स के बैनर तले बन रही हिंदी फीचर फिल्म कैसी ये डोर का आज उत्तरप्रदेश के ऐतिहासिक शहर उन्नाव में मुहूर्त कर शूटिंग शुरू हुई।

IMG 20230124 WA0016

फ़िल्म के मुहूर्त के दौरान फिल्म्स से जुड़े कई गणमान्य और वहां के स्थानीय BJP विधायक पंकज गुप्ता एवं आशुतोष शुक्ला मौजूद रहे। सभी ने फ़िल्म की कामयाबी के शुभकामनाएं दी।

IMG 20230124 WA0017

फ़िल्म की कहानी के बारे में फ़िल्म की लेखिका रत्ना पाण्डेय ने बताया अभी पूरी कहानी तो नही बता सकते लेकिन इतना कहेंगे की हमारी फ़िल्म एक सम्पूर्ण पारिवारिक फ़िल्म है जिसमे हम अपनी फिल्म के माध्यम से पारिवारिक रिश्तों की अहमियत और उनके दायित्व को दिखाएंगे क्योंकि आज कल ये सिनेमा से गायब हो रहा है फ़िल्म मेकर अपने कल्चर और संस्कृति को भूलकर वेस्टर्न कल्चर को दिखा रहे जिसकी वजह से दर्शको ने सिनेमाघरों से दूरियां बना ली हैं। उम्मीद है हमारा ये प्रयास आप सभी दर्शकों को पसंद आयेगा और दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस लाने में हमारी फ़िल्म कामयाब होगी।

IMG 20230124 WA0018

फ़िल्म की शूटिंग उन्नाव के अलावा उत्तप्रदेश के विभिन्न खूबसूरत स्थलों लखनऊ ,आगरा और बनारस की लोकेशन पे फिल्माई जायेगी ।

फिल्म कैसी ऐ डोर के निर्माता कोमल रोहित पाटिल ,एवं नवीन शर्मा हैं और फिल्म के निर्देशक लेखक रत्ना पांडे , संदीप यस चौधरी , डीओपी दीपक पाण्डेय, आर्ट निर्देशक रोहित ,कास्ट्यूम शिवम ,संगीत पुनीत अवस्थी ,कोरियोग्राफर डेविस और लाइन प्रोड्यूसर रवि ठाकुर ,आज्ञाराम है। फ़िल्म के प्रचारक सोनू यादव एडिफ्लोर है।

फिल्म में मुख्य भूमिका में निखिल पांडे ,जस्सी ,नवीन शर्मा, विजेंदर काला, सत्यकाम,तूलिका बनर्जी, रवि ठाकुर,अजय मिश्रा आदि कई कलाकार नजर आयेंगे।

Related Articles

AD
Back to top button