कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

हेल्पलाइन 112 डायल करें जिससे मिलेगी मदद : महेंद्र सिंह

बरौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत केशी गांव में मुख्यमंत्री योगी के दिशा निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए गए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक किया गया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। रविवार को बरौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत केशी गांव में मुख्यमंत्री योगी के दिशा निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए गए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर महिला पुलिसकर्मी ने कहा मुश्किल में हेल्पलाइन पर डायल करें 112 मिलेगी मदद।बरौर थाना क्षेत्र के केशी गांव में रविवार को थाना प्रभारी महेंद्र सिंह की मौजूदगी में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा छात्राओं,महिलाओं को जागरूक किया गया।
आरक्षी हेमा सोनी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी,छेड़खानी करने,सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकती हैं।पुलिस को सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा।थाने पर महिला हेल्पलाइन बनाया गया है,जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं।महिलाएं थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं।इस मौके पर एस आई गुरेंद्र प्रताप सिंह, एस आई सुरेंद्र सिंह सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button