उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

होमगार्ड भर्ती परीक्षा: पुलिस अधीक्षक ने कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को शुचितापूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में रविवार को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने पुलिस लाइन स्थित जिला नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) का सघन निरीक्षण

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को शुचितापूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में रविवार को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने पुलिस लाइन स्थित जिला नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं और तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कंट्रोल रूम की संचार व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली और ड्यूटी चार्ट का बारीकी से अवलोकन किया तथा तैनात पुलिसकर्मियों को सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित रिस्पांस टीम को अलर्ट पर रखा जाए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सिकंदरा/लाइन सुश्री प्रिया सिंह, क्षेत्राधिकारी डेरापुर सौरभ वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button