कानपुर देहात में पंचायत सचिवालय में चोरी, पुलिस जांच में जुटी
इनवर्टर,बैटरी,कंप्यूटर समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज पार

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव स्थित पंचायत सचिवालय में चोरी का मामला सामने आया है।बीती मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने सचिवालय का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।बुधवार सुबह पंचायत सहायक के सचिवालय पहुंचने पर चोरी का पता चला।
जिसके बाद उन्होंने ग्राम प्रधान को घटना की जानकारी दी।घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान मीना देवी ने डेरापुर पुलिस को सूचना दी।उन्होंने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि चोरों ने जंगला तोड़कर सचिवालय में प्रवेश किया और वहां पर रखा कंप्यूटर सिस्टम,पंखा,इनवर्टर,बैटरी और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज पार कर दिए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात में छह दिन से लापता बुजुर्ग का नाले में मिला शव,फैली सनसनी



