कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

18 वाँ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 31 अक्टूबर को  

पुखरायां कस्बे के क्रय विक्रय समिति प्रांगण में प्रज्ञा साहित्य कला मंच के तत्वाधान में आगामी 31अक्टूबर को पटेल जयंती के अवसर पर 18 वाँ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।

Story Highlights
  • कार्यक्रम में दूरदराज के कवि अपनी कविताओं के माध्यम से छटा बिखेरेंगे

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। पुखरायां कस्बे के क्रय विक्रय समिति प्रांगण में प्रज्ञा साहित्य कला मंच के तत्वाधान में आगामी 31अक्टूबर को पटेल जयंती के अवसर पर 18 वाँ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में दूरदराज के कवि अपनी कविताओं के माध्यम से छटा बिखेरेंगे। यह जानकारी प्रज्ञा साहित्य कला मंच के अध्यक्ष डॉक्टर विनोद सचान ने दी है।

विज्ञापन

डॉक्टर विनोद सचान ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे के क्रय विक्रय प्रांगण में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रज्ञा साहित्य कला मंच के तत्वाधान में पटेल जयंती के अवसर पर आगामी 31 अक्टूबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।

विज्ञापन

कार्यक्रम में हास्य कवि के रूप में बुरहानपुर मध्य प्रदेश से डॉक्टर धुआंधार शर्मा,फरीदाबाद से ओज कवि धर्मेश अविचल,ग्वालियर से गीतकार राजकिशोर राज,कानपुर से गीत गजलकार शिखा मिश्रा,मुरैना से हास्य कवि अरविंद पोटा,महोबा से प्रदीप दिहुलिया शिरकत करेंगे।कार्यक्रम का संचालन अलीगढ़ के कवि शिवकुमार आजाद द्वारा किया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button