अपना देशउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूजलखनऊ

 यूपी में कांग्रेस का भर्ती विधान मेनिफेस्टो जारी, 20 लाख नौकरियां का वायदा 

प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का मेनिफेस्टो जारी किया। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे पूछा कि पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा? इस पर प्रियंका ने उल्टा सवाल दाग दिया कि आप कोई और चेहरा देख रहे हैं क्या?

Story Highlights
  • भर्ती परीक्षाओं के लिए फीस नहीं लगेगी। परीक्षा देने के लिए ट्रेन और बस यात्रा भी मुफ्त होगी।
  • अति पिछड़े युवाओं को 5 लाख तक लोन एक फीसदी ब्याज पर देंगे।

 

मेनिफेस्टो जारी करते वक्त प्रियंका के साथ राहुल गांधी भी मौजूद थे। दोनों ने UP चुनाव के लिए भर्ती विधान का अनावरण किया है। प्रियंका ने कहा कि युवाओं से बात करके ही ये भर्ती विधान तैयार किया है। हम UP में हम 20 लाख नौकरियां देंगे। इसमें 8 लाख महिलाओं के लिए होंगे। हमने विधान में ये भी बताया है कि ये कैसे करेंगे। 12 लाख पद तो अभी भी खाली हैं। हम जॉब कैलेंडर बनाएंगे और इसका कड़ाई से पालन कराएंगे। भर्ती परीक्षाओं के लिए फीस नहीं लगेगी। परीक्षा देने के लिए ट्रेन और बस यात्रा भी मुफ्त होगी।

युवा इस बात से परेशान हैं कि परीक्षाएं लीक हो रही हैं। युवा दुखी है। हमारी सरकार आएगी तो हम ये वादे पूरे करेंगे। हम सकारात्मक प्रचार कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि विकास की बात हो। युवाओं के भविष्य की बात हो। विधान में हमने ये भी बताया है कि युवा कैसे अपना उद्यम शुरू कर सकते हैं। युवाओं की समस्याओं को हमने इसमें एड्रेस किया है। UP में 7 करोड़ युवाओं की आकांक्षाओं का ये दस्तावेज है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र की बड़ी मुख्य बातें-

  • प्राथमिक विद्यालय में 1.50 लाख, माध्यमिक में 38 हजार, उच्चत्तर में 8 हजार पद भरे जाएंगे। पुलिस के 1 लाख पद भरे जाएंगे। 20 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 27 हजार सहायिकाओं के पद पर भर्ती होंगे। 12 हजार उर्दू शिक्षक, संस्कृत शिक्षक 2 हजार और फिजिकल एजुकेशन के 32 हजार शिक्षक, 6 हजार डॉक्टर भर्ती करेंगे।
  • विश्वविद्यालयों में प्लेसमेंट सेल होगी। सभी कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव की बहाली होगी। स्कॉलरशिप टाइम पर मिलेगी। दायरा भी बढ़ेगा और राशि भी। सिंगल विंडो स्कॉलरशिप पोर्टल खुलेगा। सफाईकर्मियों के परिवारों के युवाओं के लिए ट्रेनिंग देंगे।
  • अति पिछड़े युवाओं को 5 लाख तक लोन एक फीसदी ब्याज पर देंगे।
  • युवाओं में नशा रोकने के लिए एक ऐसा संस्थान बनाएंगे, जिसका सेंटर लखनऊ में होगा। इसके 4 हब होंगे। यहां काउंसिलिंग के कैंप लगेंगे।
  • हम एक यूथ फेस्टिवल कराना चाहते हैं। युवाओं के लिए ये बड़ा फेस्टिवल होगा।
  • क्रिकेट के लिए विश्वस्तरीय एकेडमी बनाएंगे।
  • राहुल ने कहा कि ये नया विजन है। भारत को नए विजन की जरूरत है।
  • भाजपा के भीतर भी यदि आप पूछेंगे कि उनका विजन फेल हो रहा है। हम UP से नया विजन शुरू करना चाहते हैं। हम UP के लिए नई कल्पना ला रहे हैं।
  • प्रियंका ने कहा कि मैंने चुनाव लड़ना तय नहीं किया है। हालांकि प्रियंका ने माना कि वह खुद UP में कांग्रेस का चेहरा है।
  • UPA की सरकार में रोजगार का रिकॉर्ड भाजपा सरकार से बहुत अच्छा रहा है।
  • BJP की स्ट्रैटेजी छोटे व्यापारियों को खत्म करने की है। नोटबंदी, गलत GST का लक्ष्य छोटे और मध्यम व्यापारियों को खत्म करने और देश को चंद व्यापारियों के हाथ में देने का है। हम ये नहीं करते। हम समन्वय बनाकर चलते हैं।
  • हम ध्रुवीकरण में शामिल नहीं है। इस देश के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है कि जनता जागरूक हो। जनता जब तक जवाबदेही नहीं मांगेगी, जब तक वे नहीं पूछेंगे कि हमारे बच्चों को रोजगार क्यों नहीं मिल रहा, नल क्यों नहीं लगा। तब तक बदलाव नहीं होगा।
  • UP में हर 24 घंटे में 880 लोग रोजगार खोते हैं। यहां 16 लाख लोगों ने रोजगार खोया है।

UP की महिलाओं के लिए कांग्रेस का मेनिफेस्टो

कांग्रेस के घोषणा पत्र में युवाओं को ‘मेरा जॉब मुझे मिलेगा’ अभियान के तहत UP में खाली सभी विभागों में खाली पदों को भरने का ऐलान किया जाएगा। सोशल मीडिया पर कांग्रेस ने यह पोस्टर जारी किया है।

 

प्रियंका का महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र
प्रियंका गांधी ने इससे पहले महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया था। इसमें मुफ्त बस सेवा, साल में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त देने के साथ सरकारी नौकरी में 40% आरक्षण देने का वादा किया है। प्रियंका गांधी यूपी में अपनी पार्टी से 40% टिकट महिलाओं को दे रही हैं।

ये हैं प्रियंका गांधी की 8 प्रतिज्ञाएं

  • टिकटों में महिलाओं की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी
  • छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी
  • किसानों का पूरा कर्जा माफ
  • 2500 में गेहूं, धान, 400 पाएगा गन्ना किसान
  • बिजली बिल सबका हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ
  • दूर करेंगे कोरोना की आर्थिक मार, परिवार को देंगे 25 हजार
  • 20 लाख को सरकारी रोजगार
  • 10 लाख तक का मुफ्त इलाज
Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button