सिकंदरा में अज्ञात डीसीएम की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो घायल
कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के सरदारपुर गांव स्थित कटियार ब्रिक फील्ड के पास सोमवार देर शाम एक तेज रप्तार डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दो लोग बुरी तरह से घायल

पुखरायां।कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के सरदारपुर गांव स्थित कटियार ब्रिक फील्ड के पास सोमवार देर शाम एक तेज रप्तार डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहां पर एक की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार सोमवार शाम करीब 8.15 बजे कटियार ब्रिक फील्ड सरदारपुर के पास राजपुर की तरफ से आ रही एक मोटरसाइकिल को एक अज्ञात डीसीएम ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।डीसीएम चालक ओवरटेक के चक्कर में वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा।हादसे में मोटरसाइकिल सवार व चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान जालौन जनपद के सिरसा कला थाना अंतर्गत सरैनी गांव निवासी देवेंद्र सिंह व इंद्रपाल के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां पर देवेंद्र सिंह की हालत गंभीर देख उन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जानकारी के मुताबिक दोनों घायल फूलमती गेस्ट हाउस में किसी शादी समारोह में शामिल होने के वास्ते आए हुए थे।तभी यह हादसा हो गया।थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।परिजनों को सूचना भेज दी गई है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



