उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कांग्रेस : पर्यवेक्षक दीप्ति पांडेय ने मतदाताओं से मनोरमा संखवार के पक्ष में समर्थन मांगा

कांग्रेस पार्टी ने कभी सत्ता का मोह नहीं रखा बल्कि उसने राष्ट्रहित में कार्य किए। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जो कहा वह करके दिखाया। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 40 फ़ीसदी महिलाओं को टिकट देकर विधानसभा का चुनाव लड़ा रही हैं।

रसूलाबाद,अमन यात्रा। कांग्रेस पार्टी ने कभी सत्ता का मोह नहीं रखा बल्कि उसने राष्ट्रहित में कार्य किए। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जो कहा वह करके दिखाया। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 40 फ़ीसदी महिलाओं को टिकट देकर विधानसभा का चुनाव लड़ा रही हैं। यह बात रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र की पर्यवेक्षक दीप्ति पांडेय ने कही।
जनपद की रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रतनपुर न्याय पंचायत के दर्जनों गांवों में भ्रमण करके कांग्रेस पार्टी की रसूलाबाद व भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र की पर्यवेक्षक दीप्ति पांडेय ने मतदाताओं से मनोरमा संखवार के पक्ष में समर्थन मांगा।
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी की नीतियों को बताया। इस मौके पर उनके साथ प्रमुख रूप से आनंद द्विवेदी, के के दुबे, प्रत्याशी मनोरमा संखवार, अमर बहादुर सिंह, सलोने पाठक सहित अन्य कांग्रेसी रहे।
Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button