कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर गांव में 28 वर्षीय सचिन गुप्ता ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

Story Highlights
  • पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर गांव में 28 वर्षीय सचिन गुप्ता ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

घटना शुक्रवार देर रात की है।सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो उन्होंने सचिन का शव फंदे पर लटका देखा।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।मृतक सचिन अपने होटल से परिवार का भरण पोषण करते थे।

सचिन की मौत से उनके पिता शिवकुमार,मां गुड्डी देवी,पत्नी मुस्कान और सात माह की बेटी का रो रो कर बुरा हाल था।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

 

Related Articles

AD
Back to top button