कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सीडीओ सौम्या की अध्यक्षता में माटीकला कामगारों शिल्पियों के उद्यमियों को माटीकला विद्युत चालित चाक वितरण हेतु संपन्न हुआ साक्षत्कार

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय की अध्यक्षता में उ0प्र0 माटी कला बोर्ड लखनऊ द्वारा माटीकला कामगारों शिल्पियों के उद्यमियों को माटीकला विद्युत चालित चाक वितरण हेतु साक्षत्कार किया गया।

Story Highlights
  • सीडीओ सौम्या द्वारा माटीकला कामगारों से पूछे गए प्रशन, किये जा रहे कार्यों को परखा

कानपुर देहात,अमन यात्रा :  मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय की अध्यक्षता में उ0प्र0 माटी कला बोर्ड लखनऊ द्वारा माटीकला कामगारों शिल्पियों के उद्यमियों को माटीकला विद्युत चालित चाक वितरण हेतु साक्षत्कार किया गया। इस साक्षत्कार में उ0प्र0 माटी कला बोर्ड लखनऊ द्वारा जनपद को 25 लाभार्थियों का लक्ष्य प्राप्त हुआ था जिसके क्रम में कुल 42 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमे से 09 आव्दन पत्र निरस्त हुए एवं 08 अभियार्थियों द्वारा साक्षत्कार में उपस्थित नहीं हुए।

ये भी पढ़े-  हर-घर तिरंगा अभियान के तहत 11 से 17 अगस्त तक निजी आवासों एवं प्रतिष्ठानों में तिरंगा झन्डा लगाने का कार्य पूर्ण करे : सीडीओ सौम्या

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा माटीकला कामगारों शिल्पियों के उद्यमियों से प्रशन पूछे गए एवं उनके द्वारा तैयार किये जा रहे उत्पादों की जानकारी प्राप्त की गयी। जिसके पश्चात मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में 25 लाभार्थियों का चयन किया गया।  इस साक्षत्कार में परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी कानपुर मण्डल कानपुर व मण्डल में तैनात ज्येष्ठ लेखा परीक्षक एवं जिला ग्रामोद्योग अधिकारी की सदस्यता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button