कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत थाना भोगनीपुर महिला सुरक्षा टीम ने अहरौली शेख में चलाया जन जागरूकता अभियान

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सूबे में नारी सशक्तीकरण व  महिला सुरक्षा के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना  मिशन शक्ति व शक्ति दीदी विशेष अभियान फेज 5 के तहत शुक्रवार को कोतवाली भोगनीपुर की महिला सुरक्षा टीम द्वारा पुखरायां कस्बे में गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया गया।

पुखरायां। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सूबे में नारी सशक्तीकरण व  महिला सुरक्षा के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना  मिशन शक्ति व शक्ति दीदी विशेष अभियान फेज 5 के तहत शुक्रवार को कोतवाली भोगनीपुर की महिला सुरक्षा टीम द्वारा पुखरायां कस्बे में गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर उन्हें टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई।मिशन शक्ति व शक्ति दीदी विशेष अभियान फेज 5 के तहत शुक्रवार को पुखरायां कस्बे के मोहल्ला बांग्लादेश अहरौली शेख में मां दुर्गा पांडाल में जन जागरुकता अभियान चलाते हुए महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा दल की सुमन दीक्षित व दीपा बादाम ने कहा कि स्कूल कॉलेज,रास्ते आते जाते कोई मनचला शोहदा उनके साथ छेड़खानी करता है तो डरें नहीं।बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं,बालिकाओं की सुरक्षा के लिए टोल फ्री नम्बर जारी किए गए हैं।उन टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।उन्हें तत्काल सहायता मुहैया कराई जायेगी।

photo 16 1 1

इसके अलावा थानों पर महिला हेल्प डेस्क बनाए गए हैं जहां पर पुलिस अधिकारी कर्मचारी हमेशा मौजूद रहते हैं।महिलाएं, बालिकाएं थाने पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।महिलाएं बालिकाएं वूमेन पावर लाइन के लिए 1090,आपातकालीन सेवा 112,महिला हेल्पलाइन 181,चाइल्ड लाइन 1098,एंबुलेंस सेवा 108 तथा साइबर संबंधी सुरक्षा के लिए टोल फ्री नम्बर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।इस दौरान उन्हें ह्यूमन ट्रैफिकिंग, चाइल्ड एब्यूज,बाल श्रम उन्मूलन,बाल विवाह रोकथाम व अन्य सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं,बालिकाएं मौजूद रहीं।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button