कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर हुई मौत

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा चौकी के अंतर्गत डिलौलिया बांगर रेलवे लाइन के निकट बुधवार शाम एक 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा चौकी के अंतर्गत डिलौलिया बांगर रेलवे लाइन के निकट बुधवार शाम एक 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा चौकी अंतर्गत डिलौलिया बांगर गांव स्थित रेलवे क्रासिंग के निकट बुधवार शाम करीब सात बजे के आसपास एक युवक का क्षत विक्षत अवस्था में शव पड़ा हुआ देखकर आस पड़ोस के लोगों में सनसनी फ़ैल गई।घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार वर्मा ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।
IMG 20230802 WA0066
घटनास्थल के पास खड़ी सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के कागजातों से युवक की पहचान दीपक पुत्र देवेंद्र सिंह उम्र करीब 20 वर्ष निवासी सिकरी रहमानपुर थाना चरखी जनपद जालौन के रूप में कर सूचना परिजनों को दी गई।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।वहीं घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

Related Articles

AD
Back to top button