औरैयाउत्तरप्रदेश

गौवंशों हेतु जन सहयोग के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा भूसा लिया जाये : जिलाधिकारी

औरैया जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने  कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता कर ग्राम प्रधानों,  किसानों व समाजसेवियों से  गौशालाओं में भूसा दान के लिए अपील की।

Story Highlights
  • औरैया : जिलाधिकारी ने भूसा दान के लिए ग्राम प्रधान, किसान व समाजसेवियों से की अपील

औरैया,अमन यात्रा ब्यूरो  :  औरैया जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने  कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता कर ग्राम प्रधानों,  किसानों व समाजसेवियों से  गौशालाओं में भूसा दान के लिए अपील की। प्रेस वार्ता  में जिलाधिकारी ने कहा कि गौवंशों हेतु जन सहयोग के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा भूसा लिया जाये, इसके लिए ग्राम प्रधानों व भूसा व्यापारियों एवं प्रधानों, किसानों से अपील करते हुए कहा है कि गौवंशों के लिए आप जितना भूसा दान करेंगे यह आपकी गौसेवा होगी, उन्होंने कहा कि यह गौवंश आप ही के है, इनका ध्यान अवश्य रखे।  उन्होंने कहा सभी लोग  इस कार्य में सहयोग करें जिससे कि गौवंशों को कोई दिक्कत आदि न हो।  इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी  व अधिकारीगण सहित पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button