उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं सीडीओ सौम्या ने परौंख गांव का किया भ्रमण, लिया जायजा   

महामहिम राष्ट्रपति के जनपद परौंख गांव में संभावित दौरे के दृष्टिगत  जिलाधिकारी नेहा जैन, पुलिस अधीक्षक स्वप्रिल ममगाई, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड इत्यादि का जायजा  लिया, इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने परौख गांव के सचिवालय ग्राम पंचायत  मे ग्रामीणों संग चौपाल लगाई।

 कानपुर देहात ,अमन यात्रा :   महामहिम राष्ट्रपति के जनपद परौंख गांव में संभावित दौरे के दृष्टिगत  जिलाधिकारी नेहा जैन, पुलिस अधीक्षक स्वप्रिल ममगाई, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड इत्यादि का जायजा  लिया, इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने परौख गांव के सचिवालय ग्राम पंचायत  मे ग्रामीणों संग चौपाल लगाई। चौपाल के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा उनका निस्तारण हेतु जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इसके पश्चात जिलाधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी ने गांव का पैदल भ्रमण किया तथा गांव में कराए जा रहा है अमृत सरोवर, खेल का मैदान, पार्क आदि का जायजा लिया, इसके पश्चात उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र, अंबेडकर पार्क, विद्यालय, मिलन केंद्र आदि का भी जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को संपूर्ण व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
photo 16
इस मौके पर जनपद स्तरीय अधिकारी गण एवं ग्रामीण जन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button