कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

चार लोगों के विरुद्ध अतिरिक्त दहेज की मांग का मामला पंजीकृत, मामले की जाँच शुरू

बरौर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत दयालताला गांव निवासी एक व्यक्ति ने गत मंगलवार को भोगनीपुर तहसील के गुरगांव निवासी 4 लोगों के विरुद्ध शादी के कुछ समय पश्चात उसकी पुत्री को प्रताड़ित करने तथा अतिरिक्त दहेज की मांग करने का शिकायती प्रार्थना पत्र बरौर थाना पुलिस को दिया है.  पुलिस ने मामला पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू की है।

बरौर, ब्रजेन्द्र तिवारी । बरौर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत दयालताला गांव निवासी एक व्यक्ति ने गत मंगलवार को भोगनीपुर तहसील के गुरगांव निवासी 4 लोगों के विरुद्ध शादी के कुछ समय पश्चात उसकी पुत्री को प्रताड़ित करने तथा अतिरिक्त दहेज की मांग करने का शिकायती प्रार्थना पत्र बरौर थाना पुलिस को दिया है.  पुलिस ने मामला पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू की है।

 

बरौर थाना क्षेत्र के दयालताला गांव निवासी राजपाल सिंह पुत्र बैजनाथ ने पुलिस को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी नवंबर 2019 में भोगनीपुर तहसील के गु रगांव निवासी अंकित पुत्र रामस्वरूप के साथ दान दहेज देकर हिन्दू रीति रिवाज के साथ संपन्न की थी शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक ठाक रहा परन्तु कुछ समय पश्चात उसका दामाद अंकित उसकी पुत्री के साथ शराब के नशे में मारपीट करने लगा इस काम में ससुर रामस्वरूप सास तथा ननद भी सहयोग करते हैं तथा अक्सर 200000 रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग भी करते हैं प्रार्थना पत्र में उसने गुहार लगाई है कि उसके दामाद अंकित के किसी लड़की के साथ संबंध है तथा वह उससे शादी करना चाहता है। इस बाबत थाना इंचार्ज शिवशंकर ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button