कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: यूपी पुलिस परीक्षा में सेंधमारी रोकने खुद मैदान में उतरे डीएम और एसपी, परीक्षा केंद्र पर अचानक पहुंचे अधिकारियों ने मचाया हड़कंप

सीसीटीवी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग और अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का बारीकी से हुआ निरीक्षण।

कानपुर देहात: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए कानपुर देहात का प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने अकबरपुर महाविद्यालय में बने परीक्षा केंद्र का अचानक निरीक्षण किया। दोनों बड़े अधिकारियों ने केंद्र पर पहुंचकर सुरक्षा से लेकर अभ्यर्थियों की सुविधाओं तक का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्य गेट पर अभ्यर्थियों के प्रवेश की व्यवस्था, बायोमेट्रिक और पहचान सत्यापन प्रक्रिया को देखा। इसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम में जाकर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था को भी परखा। परीक्षा कक्षों का दौरा करते हुए जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक को सख्त निर्देश दिए कि शासन की गाइडलाइंस का शत-प्रतिशत पालन होना चाहिए।

जिलाधिकारी कपिल सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को चेताते हुए कहा कि इस परीक्षा की शुचिता और विश्वसनीयता बनाए रखना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। परीक्षा के संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी कर्मचारी पूरी सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ काम करें।

वहीं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने सुरक्षा घेरे को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस बल को निर्देश दिए कि हर अभ्यर्थी की सघन चेकिंग की जाए और आसपास के संवेदनशील पॉइंट पर पैनी नजर रखी जाए। एसपी ने साफ किया कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त टीम के इस निरीक्षण से परीक्षा केंद्र के स्टाफ में भी पूरी मुस्तैदी दिखाई दी।


ये भी पढे-  कानपुर देहात: रूरा में विभिन्न मामलों में फरार 09 वारंटी चढ़े पुलिस के हत्थे, पुलिस ने भेजा जेल


Related Articles

AD
Back to top button