कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: पुखरायां में ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा,एक घायल घायल को भेजा गया अस्पताल

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट जाने के चलते उसमें सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया है।घायल की पहचान देवराहट थाना क्षेत्र के बमरौली घाट निवासी 40 वर्षीय अशोक कुमार गुप्ता के रूप में हुई है।वह किसी जरूरी काम के गए हुए थे और ऑटो रिक्शा से घर वापस लौट रहे थे तभी पुखरायां कस्बे के पटेल चौक के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।

पुखरायां कस्बे के किदवई नगर निवासी अमित कुमार ने बताया कि पटेल चौक के निकट एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ।हादसे के बाद घायल अशोक को तत्काल उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां मौजूद चिकित्सक गोविंद प्रसाद ने उसका उपचार किया।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: पुखरायां में ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा,एक घायल घायल को भेजा गया अस्पताल

Related Articles

AD
Back to top button