कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुलिस ने बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर में छात्राओं को किया जागरुक

पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में महिला थाना पुलिस द्वारा बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर में छात्राओं को जागरुक किया गया।

कानपुर देहात,अमन यात्रा  : पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में महिला थाना पुलिस द्वारा बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर में छात्राओं को जागरुक किया गया।आज दिनांक 26.07.2022 को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर (नोडल अधिकारी मिशन शक्ति) के कुशल नेतृत्व में महिला थाना पुलिस द्वारा बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर में मिशन शक्ति फेज-4 के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अन्तर्गत कालेज की छात्राओं को महिला सम्बन्धी अपराधों के सम्बन्ध में जागरुक करते हये सोशल मीडिया व साइबर के सम्बन्ध में जागरुक किया गया। छात्राओं को जागरुक करते हुये विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, एम्बुलेंस आपातकालीन 108, स्वस्थ्य सेवा 102, फायर बिग्रेड 101, साईबर हेल्प लाइन 155260 आदि की जानकारी दी गई। जागरुकता के क्रम में छात्राओं को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों जैसे फेसबुक/व्हाट्सएप/ट्वीटर/ इन्सटाग्राम आदि को किस तरह से इस्तेमाल किया जाये किस तरह से प्राइवेसी सेटिंग की जाये के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुये छात्राओं को जागरुक किया गया।

    ये भी पढ़े-   मुहर्रम के चलते  थाना इंचार्ज की मौजूदगी में संभ्रांत नागरिकों संग पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

इसी क्रम में सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से भी छात्राओं को अवगत कराते हुये सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों का अपने हित में प्रयोग करने व इनके मिसयूज से बचने के विभिन्न उपाय बतलाये गये व उक्त के सम्बन्ध में जागरुक किया गया। छात्राओं को जागरुक करते हुये यह भी बतलाया गया कि सोशल मीडिया का उतना ही प्रयोग करें जितना उचित है इसके ज्यादा प्रयोग करने से इसकी आदत बन सकती है इसलिये इसका प्रयोग सोंच समझकर व अपने हित में करें। उक्त जागरुकता के साथ ही साथ साइबर फ्राड के सम्बन्ध में भी जागरुक किया गया।

Related Articles

AD
Back to top button