कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिलास्तरीय युवा उत्सव में ज्यादा से ज्यादा युवा करें प्रतिभाग : सीडीओ सौम्या

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा जनवरी, 2023 मे ंआयोजित किये जाने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव में सम्मिलित लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी तथा एक्सटेम्पोर (इलोकेशन) के अतिरिक्त कर्नाटक वोकल, सितार, बांसुरी, तबला, वीणा, मृदंगम, हारमोनियमलाईट, गिटारवादन, मणिपुरी, ओड़िसी, कत्थक, भरतनाट्यम वकुचिपुड़ी नृत्य आदि विधाओं में जनपद की टीम का चयन किये जाने हेतु जिलास्तरीय युवा उत्सव का आयोजन दिनांक 02.08.2022 को प्रस्तावित है।

Story Highlights
  • इच्छुक प्रतिभागी दिनांक 31.07.2022 सायं 05 : 00 बजे तक कार्यालय कक्ष संख्या 308, विकास भवन, माती, कानपुर देहात में कर सकते है आवेदन

कानपुर देहात,अमन यात्रा  :  युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा जनवरी, 2023 मे आयोजित किये जाने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव में सम्मिलित लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी तथा एक्सटेम्पोर (इलोकेशन) के अतिरिक्त कर्नाटक वोकल, सितार, बांसुरी, तबला, वीणा, मृदंगम, हारमोनियमलाईट, गिटारवादन, मणिपुरी, ओड़िसी, कत्थक, भरतनाट्यम वकुचिपुड़ी नृत्य आदि विधाओं में जनपद की टीम का चयन किये जाने हेतु जिलास्तरीय युवा उत्सव का आयोजन दिनांक 02.08.2022 को प्रस्तावित है। इसमें 15 से 29 वर्ष की आयु के प्रतिभागी भाग ले सकते है।

ये भी पढ़े-  भारी-भरकम कंपोजिट ग्रांट से परिषदीय स्कूलों की बदलेगी सूरत

संगतकर्ताओं के लिए आयु सीमा निर्धारित नहीं है। उपरोक्त जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय ने विकास भवन कार्यालय में बैठक में बताया कि बहुत ही हर्ष का विषय है कि जनपद कानपुर देहात में मीडिया बन्धुओं से अनुरोध किया है कि इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करे, जिससे कि जनपद के ज्यादा से ज्यादा इसमें प्रतिभाग कर सके। उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर चयनित प्र्रतिभागी मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में मण्डल स्तर पर चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में व राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय युवा उत्सव में शासकीय व्यय पर प्रतिभाग करेंगे। इच्छुक प्रतिभागी दिनांक 31.07.2022 सायं 05ः00 बजे तक कार्यालय कक्ष संख्या 308, विकास भवन, माती, कानपुर देहात में आवेदन कर अथवा http://prd.data-center.co.in#Home पर लॉगिन कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी जितेन्द्र कुमार, व्यायाम प्रशिक्षक/नोडल अधिकारी से मो0नं0 8630639128 पर प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button