उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

जनता इंटर कॉलेज उमरपुर के पास आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, दो युवक घायल

थाना अमराहट क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज उमरपुर के पास दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए

कानपुर देहात। थाना अमराहट क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज उमरपुर के पास दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहित पुत्र विनोद, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी ग्राम निनंहौर तथा सोनू, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी ग्राम घटा पारा अमराहट, काम की तलाश में मोटर साइकिल से जाफरपुर जा रहे थे। इसी दौरान जनता इंटर कॉलेज उमरपुर के पास दोनों बाइकों की टक्कर हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदरा में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल अकबरपुर रेफर कर दिया।

वर्तमान में जिला अस्पताल अकबरपुर में दोनों घायलों का इलाज जारी है।

Related Articles

AD
Back to top button