30 क्वार्टर नाजायज शराब समेत शातिर गिरफ्तार,भेजा कोर्ट
पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व अवैध शराब बरामदगी हेतु थाना भोगनीपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।

पुखरायां। पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व अवैध शराब बरामदगी हेतु थाना भोगनीपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को 30 अदद देशी क्वार्टर नाजायज शराब समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस की इस कार्यवाही ने अपराध जगत में सनसनी मचा दी है।प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि उन्होंने बीती रविवार की देर शाम करीब 8.05 बजे मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी अमरौधा एस आई सूर्य प्रताप सिंह,हेड कांस्टेबल संजय कुमार,कांस्टेबल भीमसेन के साथ अमरौधा कस्बे के पास जुनैद पहलवान के फार्म हाउस से 50 मीटर पहले छापामारी कर एक युवक को 30 अदद देशी क्वार्टर अवैध शराब समेत दबोच लिया।
आरोपी की पहचान मूसानगर थाना क्षेत्र के छोटेपुरवा गांव निवासी रघुराज सिंह के रूप में हुई है।आरोपी के विरुद्ध थाना मूसानगर में 323,504,452,506 धाराओं में अभियोग पंजीकृत है।आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।



