उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: श्री राम जन्मभूमि न्यास के संस्थापक सदस्य डॉ श्री रामविलास दास वेदांती का निधन

हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रकट किया शोक

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात:  श्री राम जन्मभूमि न्यास के संस्थापक सदस्य पूर्व सांसद डॉक्टर श्री राम विलास वेदांती जी महाराज के साकेत वास (निधन) की सूचना पाकर जनपद मुख्यालय कानपुर देहात के हिंदू संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई और उन्होंने उनके समर्पण त्याग तथा राम भक्ति के लिए स्मरण किया।

श्रीराम जन्मभूमि न्यास के संस्थापक सदस्य, संत समाज के गौरव और पूर्व सांसद डॉ. श्रीराम विलास दास वेदांती जी महाराज के साकेत वास से अयोध्या सहित संपूर्ण संत समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन का समाचार मिलते ही श्रद्धालुओं, अनुयायियों और रामभक्तों में गहरा दुख व्याप्त हो गया। डॉ. वेदांती जी महाराज का जीवन रामभक्ति, धर्म, राष्ट्र और संस्कृति के लिए समर्पित रहा।श्री महाराज जी के उत्तराधिकारी एवं वशिष्ठ पीठाधीश्वर डॉ. राघवेश दास वेदांती जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य महाराज जी की शोभायात्रा 16 दिसंबर 2025, दिन मंगलवार को निकाली जाएगी।

शोभायात्रा अयोध्या स्थित हिंदू धाम आश्रम से सुबह लगभग 10:30 बजे के बाद प्रारंभ होगी। इसमें देशभर से संत-महात्मा, साधु-संत, रामभक्त, श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। डॉ. श्रीराम विलास दास वेदांती जी महाराज राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ रहे। उन्होंने मंदिर आंदोलन के कठिन दौर में निर्भीक होकर नेतृत्व किया और धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया। संसद सदस्य रहते हुए भी उन्होंने सदैव सनातन मूल्यों और राष्ट्रहित की आवाज बुलंद की। उनका जीवन सादगी, त्याग और तपस्या का अनुपम उदाहरण रहा।उनके महाप्रयाण को अयोध्या के धार्मिक इतिहास की अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

संत समाज ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. वेदांती जी महाराज का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। वेदांती जी निधन पर भाजपा जिला अध्यक्ष रेणुका सचान, राजेंद्र सिंह चौहान मदन पांडे रजोल शुक्ला, राम जी गुप्ता, कल्पना सक्सेना, शिवकरण सिंह शिव शंकर शुक्ला, रवि द्विवेदी, बाल जी शुक्ला, राम जी मिश्रा, शिव विलास मिश्र, कंचन मिश्रा, धर्मेंद्र द्विवेदी कुक्कू, राहुल तिवारी, श्री राम जानकी आश्रम गौरियापुर के महंत देवनारायण दास, ब्रह्मकुमार द्विवेदी आदि ने शोक प्रकट किया।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात में 30 ‘नमो ड्रोन दीदी’ के चयन की तैयारी, स्वरोजगार को मिलेगा ‘बूस्ट’

Related Articles

AD
Back to top button