उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली पर्व

सोमवार को दीपावली का पर्व पूरे देश में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने घरों के साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में शुभ मुहूर्त पर लक्ष्मी पूजन किया। धनतेरस दीपावली पर बाजारों में जमकर खरीददारी हुई।

Story Highlights
  • आतिशबाजी से जले लोगों का कटियार मेडिकल स्टोर ने रात 2 बजे तक किया चिकित्सकीय उपचार

कानपुर, अमन यात्रा : सोमवार को दीपावली का पर्व पूरे देश में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने घरों के साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में शुभ मुहूर्त पर लक्ष्मी पूजन किया। धनतेरस दीपावली पर बाजारों में जमकर खरीददारी हुई। दीपावली पर्व पर घरों के साथ ही दुकानें रोशनी से जगमग नजर आई। दीपावली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद के मुख्य मार्गों बाजारों में पुलिस जत्था तैनात रहा। दीपावली पर्व पर कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। घरों प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी पूजन करने के पश्चात लोग एक दूसरे के घर में मिलने गए और एक दूसरे को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी, इसके साथ ही बच्चों के साथ नौजवानों बड़ो ने भी जमकर पटाखे छोड़ आतिशबाजी की।

ये भी पढ़े- राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा तिथि बढ़ी 

देर रात तक पटाखें की गूंज सुनाई दी। आसमान में आतिशबाजी का बेहतरीन नजारा देखने काे मिला लेकिन कई लोग बारूद की चपेट में भी आए जिसकी वजह से कई लोगों के हाथ जले तो किसी के पैर में फलके पड़ गए। कटियार मेडिकल स्टोर के संचालक राजेश कटियार ने बारूद से जले एवं दारू पीकर चुटहल हुए लोगों का रात्रि 2 बजे तक अनवरत चिकित्सकीय उपचार किया। दीपावली पर्व पर मोहल्ले के चौराहे पर लोगों ने रंग-बिरंगी रंगोलियां उकेरकर दीप जलाए और एक दूसरे को त्योहार की बधाइयां दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button