उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

युवक ने अज्ञात कारणों के चलते खाया जहरीला पदार्थ,रेफर

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी एक युवक ने सोमवार को अज्ञात कारणों के जहरीला पदार्थ खा लिया।जिसे पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी एक युवक ने सोमवार को अज्ञात कारणों के जहरीला पदार्थ खा लिया।जिसे पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी अमित यादव उम्र करीब 22 वर्ष ने सोमवार शाम अज्ञात कारणों के चलते घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।जानकारी होने पर परिजन आनन फानन में उपचार के वास्ते उसे लेकर पुखरायां सीएचसी पहुंचे।जहां पर डॉक्टर सौरभ सचान द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button