उत्तरप्रदेश

हाथरस केस में CBI ने दाखिल की चार्जशीट, चारों आरोपियों पर रेप और हत्या का आरोप

हाथरस कांड पर चंदपा थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी. इस मामले की जांच सीबीआई की गाजियाबाद यूनिट को दी गई थी.

अगली सुनवाई 27 जनवरी 2021

बता दें कि हाथरस केस के आरोपियों के पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट मिलते ही सीबीआई ने चार्जशीट तैयार कर ली थी. पॉलीग्राफ़ टेस्ट, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल को जांच एजेंसी ने चार्जशीट का मुख्य आधार बनाया है. अब 27 जनवरी को हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीबीआई स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करेगी. आपको बता दें कि हाथरस कांड पर चंदपा थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी. इस मामले की जांच सीबीआई की गाजियाबाद यूनिट को दी गई थी.

गौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में हाथरस कांड पर हो रही सुनवाई बुधवार को पूरी हो गई है. इससे पहले हाथरस मामले पर सीबीआई गुरुवार को हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाख़िल नहीं कर पाई थी. इस मामले की अगली सुनवाई 27 जनवरी 2021 तय की गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button