औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

गेल डीएवी के बच्चों ने ली भ्रष्टाचार हटाने की शपथ

गेल डीएवी पब्लिक स्कूल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमे विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। विद्यार्थियों में सतर्कता जागरूकता को बढ़ावा देने और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लक्ष्य के साथ गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।

Story Highlights
  • गेल डीएवी पब्लिक स्कूल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया
विकास सक्सेना, दिबियापुर,औरैया। गेल डीएवी पब्लिक स्कूल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमे विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। विद्यार्थियों में सतर्कता जागरूकता को बढ़ावा देने और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लक्ष्य के साथ गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।  बीते एक नवंबर को विद्यालय में पेंटिंग कंपीटीशन का आयोजन किया गया जिसका थीम भ्रष्टाचार मुक्त भारत, विकसित भारत रखा गया था। इस प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 12 तक के लगभग 550 विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया और कला के माध्यम से भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी भावनाओं को पोस्टर के माध्यम से व्यक्त किया।
 इस अवसर पर गेल के मुख्य महाप्रबंधक गेल इंडिया लिमिटेड   जयंतो पेंगिंग और मानव संसाधन विभाग से नवजोत सिंह उपस्थित थे।
बीते दो और तीन नवंबर को विद्यालय में इंग्लिश और हिंदी माध्यम से संभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के सभागार में आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के लगभग 55 विद्यार्थियों ने अपने विचार भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के संदर्भ में प्रस्तुत किए थे। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का भारत को विकसित बनाने की अभिलाषा और भ्रष्टाचार के विरुद्ध उनका आक्रोश देखते ही बनता था। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्या दीपा शरण ने  संजय दीक्षित उप महाप्रबंधक (सतर्कता) गेल इंडिया लिमिटेड का कार्यक्रम में स्वागत किया।
शनिवार को गेल गांव स्थित शालीमार शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में कार्मिकों और गेल गांव निवासियों की  भारी भीड़ के बीच विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपना संदेश लोगों तक पहुंचाया। भ्रष्टाचार के विरुद्ध विद्यार्थियों की इस सशक्त प्रस्तुति की प्रशंसा उपस्थित जनसमूह ने करतल ध्वनि से की। इस अवसर पर गेल इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक अजय त्रिपाठी, महाप्रबंधक मानव संसाधन शशांक सक्सेना उपस्थित थे। श्री त्रिपाठी ने नाटक की प्रशंसा करते हुए बच्चों को भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने और नाटक के मूल्यों को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा दी।
विद्यालय की नवनियुक्त प्राचार्या  दीपा शरण ने विद्यार्थियों द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह में बढ़ चढ़ कर भाग लेने पर प्रसन्नता व्यक्त की, उन्होंने  विद्यालय को गेल के द्वारा मिल रहे सतत सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में विद्यालय के  प्रदर्शन को सभी क्षेत्रों में और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया की इस प्रकार की गतिविधियां न केवल विद्यार्थियों ने जागरूकता पैदा करती हैं बल्कि उनके सर्वांगीण विकास और आत्मविश्वास को भी बढ़ाती हैं। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतिम दिन की जायेगी।
Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button