उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

जिले में बाइक चोरों का गिरोह हुआ सक्रिय, किसान की बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

मामला मंगलपुर थाना क्षेत्र का है जहां बाइक चोरों के हौसले बुलंद देखे जा रहे हैं आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही भदेमऊ गांव का युवक खेत पर अपनी बाइक लेकर फसल की रखवाली करने गया था जहां अज्ञात चोरों ने बाइक पार कर दी थी जिसकी शिकायत थाने पहुंचकर पीड़ित युवक ने दर्ज कराई है

Story Highlights
  • लगातार बाइकों की चोरी से लोगों में मचा हड़कंप

मंगलपुर, सोनू सिंह  :  मामला मंगलपुर थाना क्षेत्र का है जहां बाइक चोरों के हौसले बुलंद देखे जा रहे हैं आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही भदेमऊ गांव का युवक खेत पर अपनी बाइक लेकर फसल की रखवाली करने गया था जहां अज्ञात चोरों ने बाइक पार कर दी थी जिसकी शिकायत थाने पहुंचकर पीड़ित युवक ने दर्ज कराई है तो वही दूसरा मामला मंगलपुर थाना क्षेत्र के प्रयाग पुर गांव के समीप का है जहां एक किसान बाइक पर सवार होकर अपने खेतों को पानी देने गया था जिसके बाद पीड़ित किसान ने बाइक खड़ी कर खेत में पानी देने लगा बाहर आकर जब देखा दो बाइक गायब थी पीड़ित ने काफी खोजबीन की लेकिन बाइक का कहीं सुराग नहीं लगा जिसके बाद पीड़ित प्रमोद कुमार ने थाने पहुंच गए गुमशुदगी दर्ज कराई है।

 

आपको बताते चलें कि लगातार बाइकों की चोरी से जहां एक तरफ आम जनमानस में भय व्याप्त है तो दूसरी ओर पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में लगी हुई है फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से अभी भी बाइक चोर दूर हैं अब देखना होगा की पुलिस कब तक बाइक चोरों को गिरफ्तार कर पाएगी। वही एस एस आई अनुज अवस्थी ने बताया की बाइक चोरी की सूचना मिली है अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है जल्द ही मामले का  खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button