उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत कुल 18 जोड़ों ने लिया सात फेरे, डीएम व विधायक ने दिया आशीर्वाद

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नियामताबाद ब्लाक परिसर में जिलाधिकारी ईशा दुहन व विधायक पीडीडीयू नगर रमेश जायसवाल की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ।

चंदौली। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नियामताबाद ब्लाक परिसर में जिलाधिकारी ईशा दुहन व विधायक पीडीडीयू नगर रमेश जायसवाल की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। मंत्रोच्चार के साथ 17 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम एवं 01 जोड़े का काजी ने निकाह कबूल करवाया।
उपस्थित अतिथियों ने आशीर्वाद दिया और उनकी शादी को धूमधाम से संपन्न कराया। जिलाधिकारी ईशा दुहन व विधायक पीडीडीयू नगर रमेश जायसवाल द्वारा सभी जोड़ों को प्रमाण पत्र सौंपा नव दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मुगलसराय, जिला समाज कल्याण अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button