उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सपा की शानदार जीत पर निबौली बुजुर्ग में जश्न का माहौल

24 नवंबर को कानपुर के सीसामऊ उपचुनाव और करहल सीट पर हुए उपचुनावों में सपा प्रत्याशियों की जीत पर निबौली बुजुर्ग में जश्न का माहौल है।

अमन यात्रा ब्यूरो, निबौली बुजुर्ग, कानपुर देहात। 24 नवंबर को कानपुर के सीसामऊ उपचुनाव और करहल सीट पर हुए उपचुनावों में सपा प्रत्याशियों की जीत पर निबौली बुजुर्ग में जश्न का माहौल है।सीसामऊ सीट पर सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी की जीत पर सपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। वहीं, करहल सीट पर सपा के तेजप्रताप यादव की जीत ने भी क्षेत्र में उत्साह का संचार किया।

निबौली बुजुर्ग में विधानसभा सचिव मजदूर सभा के नेतृत्व में अरविंद यादव ने सपा समर्थकों का नेतृत्व करते हुए एक दूसरे को बधाई दी और मिठाई बांटी। सपाइयों ने अपनी जीत का जश्न मनाते हुए कहा कि भाजपा का “बांटोगे तो कटोगे” का नारा पूरी तरह से फेल हो गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने “हम सब एक हैं” के मंत्र पर विश्वास करके भाजपा को करारा जवाब दिया है।

Related Articles

AD
Back to top button