फतेहपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर में सैंटा क्लॉज ने क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में बांटे खुशियों के उपहार

कल रविवार का अवकाश होने के कारण प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर में आज ही क्रिसमस का त्योहार बच्चों के साथ मनाया गया जिसमें सैंटा बनी अंजलि ने सभी को उपहार व टाफियां बांटी।

अमन यात्रा, फतेहपुर : कल रविवार का अवकाश होने के कारण प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर में आज ही क्रिसमस का त्योहार बच्चों के साथ मनाया गया जिसमें सैंटा बनी अंजलि ने सभी को उपहार व टाफियां बांटी। बच्चों के खिले मुस्कुराते चेहरे देखते ही बन रहे थे। इस अवसर पर कला प्रतियोगिता भी करायी गयी जिसमें अर्चिता अव्वल रहीं।

ये भी पढ़े-  प्राथमिक विद्यालय अस्ती में बच्चों ने मनाया प्रभु यीशु का जन्मदिन

geeta1

सभी बच्चों ने मिलकर ढेर सारे क्राफ्ट बनाए। रूई से स्नोमैन व सैंटा क्लाज का मास्क भी कक्षा 4 के बच्चों ने तैयार किया। पेपर से कई प्रकार के क्रिसमस ट्री सजाये गये। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के साथ साथ ANM श्रीमती दिव्या व आशा बहू भी उपस्थित रहे व कार्यक्रम की सराहना की। प्रधानाध्यापिका गीता यादव ने बताया कि विद्यालय में इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों में सर्व धर्म संप्रदाय का गुण विकसित होता है जो भारत कि पहचान है। क्राफ्ट आदि से बच्चों की सृजनात्मक क्षमता का विकास होता है।पूरे कार्यक्रम में सहायक अध्यापक दीक्षा पटेल का योगदान सराहनीय रहा।

Related Articles

AD
Back to top button