कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

डीएम नेहा व एसपी सुनीति ने सड़क सुरक्षा माह हेतु जागरूकता वाहन रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

यातायात नियमों के संबंध में लोगों को जागरूक करने हेतु दिनांक 05 जनवरी 2023 से 04 फरवरी 2023 तक चलाये जा रहे अभियान सड़क सुरक्षा माह को सफल बनाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी नेहा जैन व पुलिस अधीक्षक सुनीति ने संयुक्त रूप से जागरूकता वाहन रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

Story Highlights
  • 05 जनवरी 2023 से 04 फरवरी 2023 तक चलेगा सड़क सुरक्षा माह
  • सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ

अमन यात्रा, कानपुर देहात। यातायात नियमों के संबंध में लोगों को जागरूक करने हेतु दिनांक 05 जनवरी 2023 से 04 फरवरी 2023 तक चलाये जा रहे अभियान सड़क सुरक्षा माह को सफल बनाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी नेहा जैन व पुलिस अधीक्षक सुनीति ने संयुक्त रूप से जागरूकता वाहन रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से यातायात नियमों का पालन करने का अवाहन करते हुए कहा कि मोटर साइकिल चलाते समय हेलमेट और कार में सीटबैल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें।

ये भी पढ़े-  अध्यापकों से बूथ लेबल अधिकारी (बीएलओ) पद का कार्य लेने पर रोक 

जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर कहा कि सड़क दुर्घटना के दौरान घायल व्यक्ति की मदद बेहिचक करे, क्योकि अब मदद पहुचाने वाले व्यक्ति की किसी भी प्रकार की पुलिस अथवा अन्य व्यक्ति द्वारा पूछताछ नही की जायेगी। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले व्यक्ति को शासन द्वारा प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है। उन्होंने यातायात से संबंधित जागरूकता पम्पलेट वितरित किये।

ये भी पढ़े-  जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत संचालित कोचिंग सेन्टर का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिये निर्देश

यातायात सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि वाहन को निर्धारित गति सीमा में चलायें। ओवरस्पीडिंग सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगायें। अतः चार पहिया वाहन चलाते समय आगे व पीछे बैठी सभी सवारियाँ सीटबेल्ट अवश्य लगाये, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर चालक का ध्यान ड्राइविंग से भटक जाता है, जिससे दुर्घटनाऐं होती है। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नैवीगेशन को छोड़कर अन्य किसी कार्य हेतु कदापि न करें। नींद, नशा अथवा थकान की स्थिति में वाहन न चलायें।

ये भी पढ़े-  परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं सहायक अध्यापकों के स्वीकृत एवं रिक्त पदों की मांगी गई संख्या

ऐसा करने पर आप स्वयं दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे होते हैं। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करें। आपकी छोटी सी मदद उस व्यक्ति का जीवन बचा सकती हैं। इस मौके पर जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा की सभी को शपथ भी दिलाई इस मौके पर पुलिस अधीक्षक द्वारा भी सड़क सुरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई, इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन केशव नाथ गुप्त, परिवहन विभाग के अधिकारियों आदि उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button