कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भाजपा के निर्देश पर वार्ड सभासदों के प्रत्याशियों के साथ ज्योत्षिना कटियार ने नामांकन पत्र दाखिल किया

भारतीय जनता पार्टी की घोषित नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी(अकबरपुर) भले ही बीते दिवस नामांकन करा चुकी थी किंतु पार्टी निर्देशों के तहत वार्ड प्रत्याशियों के साथ उन्होंने सामूहिक रूप से नामांकन कराया इस अवसर पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने उनकी अगुवाई की।

Story Highlights
  • ढोल नगाड़ों की धुन पर निकाला जुलूस, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला रहीं उपस्थित 

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : भारतीय जनता पार्टी की घोषित नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी(अकबरपुर) भले ही बीते दिवस नामांकन करा चुकी थी किंतु पार्टी निर्देशों के तहत वार्ड प्रत्याशियों के साथ उन्होंने सामूहिक रूप से नामांकन कराया इस अवसर पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने उनकी अगुवाई की।

PHOTO 8 1 11

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने निवर्तमान अध्यक्ष ज्योत्षिना कटियार को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर उन्हें हैट्रिक लगाने का अवसर प्रदान किया है जिसके दृष्टिगत उनके पति महेंद्र कटियार ने पूरी ताकत के नगर पंचायत के सभी वार्ड प्रत्याशियों को अपने गेस्ट हाउस में एकत्रित किया और वहां से एक जुलूस की शक्ल में विभिन्न मार्गों से होते हुए नामांकन कार्यालय पहुंचकर पत्र दाखिल किए।

ये भी पढ़े-  यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट आएगा कल

आज नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में प्रमुख रूप से नामित सभासद गोपाल सैनी की पत्नी ऊषा सैनी,बबलू भारती की पत्नी निर्लेप भारती के अलावा नगर पंचायत का सबसे चर्चित वार्ड गांधीनगर से ज्योत्षिना दीक्षित, काली गंज से अरुणा ओमर पत्नी दिलीप ओमर आदि शामिल हुए।

PHOTO 9 1 12

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों में मण्डल अध्यक्ष शिव विलास मिश्र, बीटू द्विवेदी,अमित राजपूत, कल्लू शुक्ला,लक्ष्मीकांत दीक्षित आदि हजारों समर्थक शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button