उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में विवाहिता ने मानसिक तनाव के चलते की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र में बीती शनिवार की रात एक महिला ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

Story Highlights
  • पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र में बीती शनिवार की रात एक महिला ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव की रहने वाली विमला देवी ने अपने भूसा रखने वाले कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली।

IMG 20241124 WA0071

घटना की जानकारी होते ही पति प्रदीप अपनी पत्नी विमला देवी को लेकर पुखरायां सीएचसी पहुंचा।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों के मुताबिक विमला देवी की शादी 14 साल पहले प्रदीप के साथ हुई थी।दोनों के तीन बच्चे हैं।लेकिन पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था।जिसके चलते विमला अक्सर परेशान रहती थी और उसने यह कदम उठा लिया।थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।मृतक महिला के पति प्रदीप से पूंछतांछ की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button