कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

नवागत थाना प्रभारी सोमवीर ने संभाली बरौर थाने की कमान, बोले- दलालों का प्रवेश होगा वर्जित

एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देश पर हुए फेरबदल के तहत मिली कमान; अपराधियों पर सख्त नजर और फरियादियों की तुरंत सुनवाई होगी प्राथमिकता

पुखरायां। बरौर थाने में रविवार को नवागत थाना प्रभारी सोमवीर ने कार्यभार संभाल लिया।इससे पहले वे शिवली कोतवाली के भाऊपुर चौकी में चौकी प्रभारी के पर पर कार्यरत थे।उन्होंने थाना प्रभारी राहुल कुमार का स्थान लिया।बताते चलें कि जिले की तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बीती शुक्रवार की मध्यरात्रि कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया था।जिसके क्रम में थाना प्रभारी बरौर राहुल कुमार का तबादला सिकंदरा थाने में कर दिया गया वहीं भाऊपुर चौकी प्रभारी सोमवीर को बरौर थाने की कमान सौंपी गई।

रविवार को उपनिरीक्षक सोमवीर ने बरौर थाने की कमान संभाल ली।कार्यभार संभालने के बाद नवागत थाना प्रभारी ने अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।साथ ही अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।शासन के निर्देशों का पालन करते हुए सभी कार्यों का क्रियान्वयन किया जाएगा।थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि कानून को हांथ में लेने वालों और अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की कुचेष्टा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

थाना प्रभारी ने यह भी आश्वासन दिया कि थाना परिसर में दलालों का प्रवेश वर्जित रहेगा।फरियादी किसी भी समय बेहिचक थाने पर आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।उनकी शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।चार्ज संभालने के बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों संग पैदल कस्बा गश्त कर आम जनमानस को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया।इस दौरान उन्होंने लोगों से कानून का पालन करने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही ताकि उनके खिलाफ समय रहते कार्यवाही की जा सके।थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अपराध किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।अपराध करने की कोशिश करने वालों को पुलिस सलाखों के पीछे भेजेगी।

Related Articles

AD
Back to top button