कानपुर देहात में किशोर लापता,परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी
कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में कहीं लापता हो गया।परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लापता किशोर की तलाश शुरू

- पुलिस लापता किशोर की तलाश में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में कहीं लापता हो गया।परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लापता किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
ठकुरन गढ़ेवा मजरा हसनपुर निवासी मोहम्मद ईशाक ने सोमवार को गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र आफताब रविवार दोपहर करीब दो बजे गांव में घूमने निकला था।
जब शाम तक वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग सका है।उन्होंने बताया कि आफताब अपना मोबाइल फोन साथ में ले गया है।उसने अपने दोस्त के फोन से कई बार बात की है और उसे घर पर कोई जानकारी न देने को कहा है।हालांकि वह अपनी लोकेशन नहीं बता रहा है।
जिस बात से परिजन बहुत परेशान हैं।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि पिता की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।लापता किशोर की तलाश कराई जा रही है।
ये भी पढ़े- रनियां थाने में चौकीदारों को बांटे गए कंबल,थाना प्रभारी ने की हौसला अफजाई



