ग्राम पंचायत डबरापुर कसोलर में विकास कार्यों की जांच हेतु समिति गठित, जाने वजह
शिकायतकर्ता मुलायम सिंह पुत्र अजब सिंह द्वारा ग्राम पंचायत में किए गए कार्यों के भुगतान में अनियमितता की शिकायत की गई थी।

- डीएम के निर्देश पर दो सदस्यीय टीम करेगी विकास कार्यों का मूल्यांकन
- जांच समिति में डीसी, एनआरएलएम और अवर अभियंता शामिल
- 30 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश
कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा प्राप्त एक शिकायती प्रार्थना पत्र/शपथ पत्र के संदर्भ में ग्राम पंचायत डबरापुर सिकंदरा, विकास खंड संदलपुर में कराए गए विकास कार्यों की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। शिकायतकर्ता मुलायम सिंह पुत्र अजब सिंह द्वारा ग्राम पंचायत में किए गए कार्यों के भुगतान में अनियमितता की शिकायत की गई थी।
उक्त शिकायत की प्रारंभिक जांच के लिए जिलाधिकारी द्वारा प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के पत्र दिनांक 18 अप्रैल 2019 के अंतर्गत जांच समिति गठित किया गया है जिसमें डी0सी0, एन.आर.एल.एम व शिवम पाल, अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग को नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने जांच समिति को निर्देशित किया है कि वे शिकायत में उल्लिखित समस्त बिंदुओं की जांच शिकायतकर्ता एवं ग्राम प्रधान की उपस्थिति में कर उनका पक्ष भी सुनें।
समिति को 30 दिनों के भीतर संयुक्त जांच एवं तकनीकी मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट/जिला पंचायत राज अधिकारी, कानपुर देहात को उपलब्ध करानी होगी।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जांच के दौरान यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता की पुष्टि होती है तो प्रत्येक आरोप से संबंधित साक्ष्य एवं अभिलेखों को रिपोर्ट में सम्मिलित किया जाए, ताकि आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।



