कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर की आत्महत्या

मूसानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तुर्कीमऊ गांव में गुरुवार की शाम एक 17 वर्षीय किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते घर में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुखरायां। मूसानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तुर्कीमऊ गांव में गुरुवार की शाम एक 17 वर्षीय किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते घर में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत तुर्कीमऊ निवासी स्वर्गीय राम अवतार की पुत्री शिवांगी उम्र करीब 17 वर्ष घर में अकेली थी।घर के सभी लोग काम करने के वास्ते खेत गए हुए थे।तभी मौका पाकर शाम करीब पांच बजे उसने दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

घटना की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया तथा परिजनों ने सूचना पुलिस को दी।वहीं सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थाना इंचार्ज शिवशंकर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button